मकर संक्रांति पर क्या करें? राशिनुसार मकर संक्रांति का दान
मकर संक्रांति पर क्या करें?
मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष कर्म करने से पुण्य और लाभ प्राप्त होता है:
स्नान: सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना शुभ माना जाता है।
सूर्य को जल अर्पित करना: स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें।
मंत्र जाप और गीता पाठ: यदि संभव हो तो सूर्य और शनि देव के मंत्रों का जाप करें।
दान: नए अनाज, तिल, गुड़, घी और कंबल का दान करना शुभ है।
खिचड़ी बनाना: नए अनाज से खिचड़ी बनाकर पहले भगवान को अर्पित करें और फिर स्वयं ग्रहण करें।(15 जनवरी वाले 14 जनवरी वाले एकादशी के कारण खिचड़ी ना बनाये)
वृक्षारोपण: पीपल या अन्य शुभ पेड़ लगाना लाभकारी माना गया है।
राशिनुसार मकर संक्रांति का दान
राशि-शुभ दान / भोजन
मेष-लाल मिर्च, लाल रंग के वस्त्र, मसूर दाल
वृषभ-सफेद तिल के लड्डू, चावल, चीनी
मिथुन-हरी सब्ज़ियां, मौसमी फल, साबुत मूंग
कर्क-सफेद वस्त्र, घी
सिंह-गुड़, चिक्की, शहद, मूंगफली
कन्या-मूंग दाल की खिचड़ी निर्धनों को भोजन
तुला-सफेद वस्त्र, मखाना, चावल, चीनी
वृश्चिक-मूंगफली, गुड़, लाल रंग के गर्म कपड़े
धनु-पीले रंग के वस्त्र, केला, बेसन, चने की दाल
मकर-काले तिल के लड्डू, कंबल
कुंभ-ऊनी वस्त्र, सरसों का तेल, जूते-चप्पल
मीन-पीली सरसों, चने की दाल, मौसमी फल

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें